सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Hathras News:दशहरा पर पचास किलो वजन की हरित आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण का पुतला

by morning on | 2025-09-29 16:25:26

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 138


Hathras News:दशहरा पर पचास किलो वजन की हरित आतिशबाजी के साथ जलेगा रावण का पुतला

फोटो -रावण का तैयार होता पुतला

Morning City


हाथरस दशहरा के लिए शहर के पॉलीटेक्निक मैदान में रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इस साल करीब 65 फुट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। परंपरागत तरीके से रावण के पुतले को तैयार किए जाने का काम शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही रावण का मुंह भी तैयार किया जाएगा। इस साल शहर के पॉलीटेक्निक मैदान में दो अक्तूबर को दशहरे के दिन रावण का दहन किया जाएगा। यहां भारी भीड़ के बीच मेले का आयोजन होगा। इसके लिए शहर के नवीपुर निवासी विनोद कुमार व उनकी टीम रावण का पुतला तैयार करने में जुट गई है। इस साल बनाए जा रहे रावण में करीब 50 किलो वजन की हरित आतिशबाजी लगाई जा रही हैं। प्रदूषण कम से कम हो इसलिए हरित आतिशबाजी का प्रयोग किया जा रहा है। दशहरा के दिन प्रभु राम के स्वरूप द्वारा रावण के पुतले पर अग्नि बाण चलाया जाएगा। जिसके बाद रावण की आंखों से अंगारे निकलेंगे, इसके बाद मुंह से आग दहकेगी। इसके बाद पुतला जल लाएगा। इस साल रावण का पुतला तैयार करने में करीब 1.25 लाख रुपये की लागत आ रही है। 41 साल पहले 4700 रुपये में बनाया था पहला पुतला। शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह पिछले 41 सालों से लगातार रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने करीब 41 साल पहले वर्ष 1984 में पहला रावण का पुतला मात्र 4700 रुपये में बनाया था। लगातार महंगाई बढ़ने के चलते अब लागत करीब 1.25 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment