सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अध्यात्म

Mainpuri News:भारत अपनी प्राचीन संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध

by morning on | 2025-09-30 15:55:04

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 217


Mainpuri News:भारत अपनी प्राचीन संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध

फ़ोटो परिचय- दुर्गा अष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम पर डांडिया नृत्य के बाद स्कूली बालिकाएं।


- नवरात्रि महोत्सव में डांडिया नृत्य के साथ मनाया नवदुर्गा पर्व

Morning City

कुसमरा/मैनपुरी नगर के जे एस इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि महोत्सव के तहत डांडिया नृत्य के साथ नवदुर्गा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक राजीव गुप्ता व प्रधानाचार्य एमपी गौतम ने संयुक्त रूप से माँ दुर्गा के अलावा नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी भेंटकर पुरस्कृत किया।  प्रंबधक राजीव गुप्ता ने कहा कि भारत अपनी प्राचीन संस्कृति और कला के लिए प्रसिद्ध है और विश्व भर में भारतीय कला में डांडिया नृत्य, दस्तकारी, शिल्प और परिधान के प्रशंसकों की कमी नहीं है, लेकिन अपने ही देश में कला और संस्कृति को निखारने की कमी है जो आने वाली पीढ़ी के लिए  चिंतनीय है। भौतिकतावादी समाज में लोग आज कला  को या तो मनोरंजन  या फैशन मान रहे हैं। विडम्बना ये है कि क्रिकेट, सिनेमा, क्राइम में डूबा समाज कला की इस थाती के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक प्रयत्न में पिछड़ रहा है। कलाकारों की आर्थिक स्थिति बदहाल है और पुरानी संस्कृति के संरक्षण के बजाए नई पीढ़ी पश्चिम की अंधाधुंध नकल में व्यस्त है। इसके बाद बच्चों ने डांडिया नृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर अश्वनी मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, अनेन्द्र यादव, शिवम श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, विकास शर्मा, रुचि सिंह, अर्पणा, दीक्षा, नीसु, गोविंद, हिमांशी, शिवानी, किरन, वैष्णवी मिश्रा, पंकज यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment