सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:एलएसए का उद्देश्य कमजोर वर्गो को कानूनी सेवाएं देना

by morning on | 2025-09-30 16:01:28

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 90


Mainpuri News:एलएसए का उद्देश्य कमजोर वर्गो को कानूनी सेवाएं देना

फोटो परिचय- विधि जागरूकता शिविर में बोलते अपर न्यायाधीश कमल सिंह।


- विधिक सेवा जागरूकता अभियान के शिविर में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Morning City

कुसमरा/मैनपुरी नगर के महाबोधि कालेज ऑफ लॉ में जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के तत्वावधान में विधिक सेवा जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कई बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर न्यायाधीश कमल सिंह ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण (एलएसए)  की जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम 1987 के अंतर्गत किया गया था। इसका उद्देश्य एलएसए अधिनियम 1987 की धारा 12 के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों सहित समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। यह अधिनियम यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण किसी भी नागरिक को न्याय प्राप्त करने के अवसरों से वंचित न किया जाए और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाए।

छोटे विवादों का निस्तारण लोक अदालत में होता
तहसीलदार किशनी घासीराम ने कहा कि आज समाज मे छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद अधिक होते हैं, जिनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से भी हो सकता है। किशनी इंस्पेक्टर ललित भाटी ने मिशन शक्ति के तहत बताया कि आज व्यक्ति का स्तर  इतना गिर गया है कि नाली, दीवार व पानी के विवाद में महिलाओं को आगे करके नया विवाद उत्पन्न करता है जो उचित नही है।

मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
इससे पूर्व मुख्य अतिथि अपर न्यायाधीश व तहसीलदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक गिरिन्द शाक्य ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिक्षु डॉ नेत्रपाल सिंह धम्म व संचालन प्रधानाचार्य नरेन्द्र संगम ने किया। शिविर में रूपलाल शाक्य, प्रवीण शाक्य, सर्वेन्द्र शाक्य, लवकेश शाक्य, जितेंद्र कुमार, रमाकांत सक्सेना, बलबीर सिंह, रत्नेश कुमार, आमोद कुमार, राजेश कुमार, उपमा, गीता दिवाकर, कायम सिंह सहित एलएलबी के दर्जनों छात्र उपस्थित थे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment