सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य सामाजिक

Hathras News:गौसेवकों ने घायल गोवंश पहुंचाया बरसाना

by morning on | 2025-09-30 16:29:29

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 76


Hathras News:गौसेवकों ने घायल गोवंश पहुंचाया बरसाना


फोटो -गौसेवक टीम गौवंश को ले जाते हुए

Morning City
 
हाथरस आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू सब्जीमंडी के निकट एक गोवंश घायलावस्था में पडा था। जिसे लोग देख-देख कर निकल रहे थे। कोई भी रहम नहीं दिखा रहा था। इसकी जानकारी जब गोसेवकों और बंजरंगियों को हुई तो गाय को उपचार के लिए बरसाना भिजवाया।

 मंगलवार को जानकारी देते हुए गोसेवक कृष्णा चैधरी ने बतमाया कि उन्हें सूचना मिली कि कई दिनों से एक गोवंश न्यू सब्जीमंडी के निकट घायलावस्था में पडा है जिसे लोग देख-देखकर जा रहे हैं मगर कोई रहमदिली नहीं कर रहा। सूचना पाकर गोसेवक न्यू सब्जीमंडी पहुंचे जहां उन्होंने घायलावस्था में गोवंश को देखा तो नेत्रों से अश्रुधारा बहने लगी। उन्होंने अपने साथियों को फोन से सूचना देकर मौके पर बुला लिया और ऐंबुलेंस के जरिए उपचार हेतु बरसाना भिजवा दिया। गोसेवक कृष्णा चैधीर ने बताया कि गोवंश उनकेे द्वार निरंतर दी जा रही थी, तथा गोवंश का काई बार उपचार भी करा दिया था। मगर स्वास्थ्य में कोई सुधार ना होने के करण रात्रि में एम्बुलेंस के जरिए गोवंश को अच्छे उपचार हेतु बरसाना भेजा गया है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment