सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश: नवरात्रि पर छात्रा बनी एक दिन की DCP

by morning on | 2025-09-30 16:45:59

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 198


Agra News:सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश: नवरात्रि पर छात्रा बनी एक दिन की DCP

सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश: नवरात्रि पर छात्रा बनी एक दिन की DCP

Morning City

आगरा नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने एक अनोखी पहल की। छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से छात्रा अवनी कटारा को एक दिन के लिए पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अवनी कटारा ने डीसीपी कार्यालय की दैनिक कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों के दायित्व और जनशिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को नजदीक से समझा। जनसुनवाई में हिस्सा लेते हुए उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके निवारण की प्रक्रिया को जाना। छात्रा ने यह अनुभव किया कि पुलिस किस प्रकार समाज की सुरक्षा, शांति और न्याय व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। कार्यालय में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए अवनी ने उनकी जिम्मेदारियों और योगदान को भी करीब से देखा। इस अनुभव ने उन्हें प्रेरित किया कि महिलाएँ भी पुलिस बल में समान रूप से जिम्मेदार भूमिका निभा सकती हैं।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को अपराध की बदलती प्रकृति की जानकारी दी। विशेषकर साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया और डिजिटल सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा को लेकर अवनी को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, जिनमें वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इंटीग्रेटेड आपात सेवा (101, 102, 108) और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रमुख हैं। यह अभिनव पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त नागरिक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इससे न केवल अवनी को नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव मिला बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली की वास्तविक समझ भी विकसित हुई। मिशन शक्ति के इस प्रयास ने यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी की छात्राएँ भी किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment