सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:नवरात्रि पर कन्या पूजन और मिशन शक्ति-5.0 की अभिनव पहल

by morning on | 2025-10-01 16:42:37

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 69


Agra News:नवरात्रि पर कन्या पूजन और मिशन शक्ति-5.0 की अभिनव पहल


आगरा पुलिस ने बेटियों को दिया सम्मान और सुरक्षा का संदेश

Morning City

आगरा नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य और भावनात्मक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, एसीपी सुकन्या शर्मा सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माता दुर्गा के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। उपस्थित अधिकारियों ने नन्हीं बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और चरणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बेटियों को भव्य भोग परोसा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। सैया थाने के प्रभारी निशामक त्यागी ने भी नन्हीं कन्याओं को माता का रूप मानकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ अधिकारी व्यक्तिगत संवाद करते दिखे और उन्हें सुरक्षा और सशक्तिकरण का भरोसा दिलाया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच जगाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मविश्वास से जीवन जीने का अवसर प्रदान करना बताया गया। इसी क्रम में कमिश्नरेट आगरा पुलिस ने मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत अपनी एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत समस्त थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों को टैबलेट और मोबाइल फोन प्रदान किए। इन उपकरणों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का 24×7 त्वरित निस्तारण सुनिश्चित होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन तकनीकी संसाधनों से मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी 1090, 1930 और 1098 सहित ऑनलाइन शिकायतों का तुरंत समाधान कर सकेंगी। इसके अलावा वास्तविक समय (Real-Time) डेटा संग्रह, वीडियो और ऑडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद और लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों को एक सुरक्षित, सहयोगी और आत्मविश्वासपूर्ण वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी समस्याओं को साझा कर सकें और समाधान की दिशा में विश्वास प्राप्त कर सकें। साथ ही ऑनलाइन फैमिली काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि पारिवारिक विवादों का समयबद्ध और सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके। मिशन शक्ति केंद्रों में यह तकनीकी पहल न केवल कार्यप्रणाली को प्रभावी और सक्षम बनाती है, बल्कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति पुलिस विभाग की गंभीरता और तत्परता को भी उजागर करती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की हंसी और मासूमियत से कलेक्ट्रेट सभागार मंदिर जैसा माहौल बन गया। ग्रामीण और नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए मिसाल बताया। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति-5.0 का यह कदम बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह प्रयास समाज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करेगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment