सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:लपकों पर बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी भेजे गए न्यायालय

by morning on | 2025-10-01 16:49:26

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 140


Agra News:लपकों पर बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी भेजे गए न्यायालय



Morning City

आगराताजनगरी के पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय लपकों पर नकेल कसने के लिए पर्यटन थाना पुलिस ने जोरदार अभियान चलाया। आज पुलिस ने सात लपकों को धर दबोचा। ये लपके लंबे समय से पर्यटकों को परेशान करने और अवैध तरीके से कमाई करने में लगे थे। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पर्यटकों व आम लोगों ने राहत की सांस ली। गिरफ्तार किए गए लपकों में प्रिंस पुत्र पंजाबी निवासी नगला महादेव, अरुण पुत्र राजकुमार निवासी गुम्मठ, मनीष राठौर पुत्र मुन्नालाल निवासी गुम्मठ, जीतू पुत्र स्व. जगदीश निवासी तुलसी चबूतरा बाल्मीकि बस्ती, गुड्डू पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी एमपीपुरा गुम्मठ, साबिर पुत्र सलीम निवासी घुडयाई मंडी और राशिद पुत्र मुम्तयाज निवासी दलिहाई शामिल हैं। इनकी उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लपके ताजगंज क्षेत्र में पर्यटकों का पीछा कर उनसे जबरन गाइडिंग, ठगी और परेशान करने जैसी हरकतें कर रहे थे। शिकायतों के आधार पर थाना पर्यटन पुलिस ने छापामारी कर इन्हें गिरफ्तार किया।

थाना पर्यटन पुलिस का कहना है कि लपकों की हरकतों से शहर की छवि धूमिल हो रही थी। ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक पर आने वाले पर्यटक इनकी वजह से असुविधा महसूस करते थे। इसीलिए लपकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि जब तक लपकों पर लगातार कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ताजमहल आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment