सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Cargil News: द्रास के कुशल मोड़ के पास नदी में गिरी कार, छुट्टी पर जा रहे 5 सैनिकों समेत 6 घायल

by morning on | 2025-10-08 12:55:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 62


Cargil News: द्रास के कुशल मोड़ के पास नदी में गिरी कार, छुट्टी पर जा रहे 5 सैनिकों समेत 6 घायल


Morning City

कारगिल। द्रास में मंगलवार सुबह मेनामर्ग के कुशल मोड़ पर जाइलो कार नदी में गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक और पांच सैन्य कर्मी शामिल हैं। उप जिला अस्पताल द्रास में भर्ती सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि वाहन द्रास से श्रीनगर की ओर जा रहा था। फिसलन भरे कुशल मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से वाहन नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची मेनामर्ग पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने त्वरित बचाव अभियान चलाया। सभी छह घायलों को बाहर निकाला गया और उप जिला अस्पताल द्रास ले जाया गया। द्रास पुलिस में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment