सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:मैनपुरी ही नहीं पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट- सपा सांसद डिंपल यादव

by morning on | 2025-10-11 19:03:07

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 226


Mainpuri News:मैनपुरी ही नहीं पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट- सपा सांसद डिंपल यादव

फोटो परिचय- मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव।


- सपा सांसद डिंपल यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाएं सवाल

Morning City

मैनपुरी/किशनी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मैनपुरी की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है। यहां पर मरीजो को इलाज नहीं मिल रहा है। इलाज के नाम पर मरीजों को धक्के खाने पड़ते है। मैनपुरी में जनप्रतिनिधियों की परिवारियों तक को इलाज नहीं मिल पा रहा हैं तो आम इंसान का क्या हाल होगा इसका अंदाजा कोई भी लगा सकता है।

शनिवार की दोपहर सपा सांसद डिंपल यादव किशनी के ग्राम बोझा में पहुंचीं। एक अगस्त की सड़क दुर्घटना में मृतक हुए लोगों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय और राजनीतिक मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि एक अगस्त को सड़क दुर्घटना परिवार ने अपने सदस्यों को खोया है। खासकर 17,18 वर्ष के युवाओं के निधन से परिवार पर गहरा आघात हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर सांत्वना दी।


यूपी में महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकार को घेरा
सपा सांसद ने दुर्गापुर में कथित सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, यूपी में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सांसद डिंपल यादव ने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के आंकड़े पिछले 10 वर्षों में दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज को सही दिशा देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल काम करना चाहिए।

विपक्षीय अवाजो को दवाना लोकतंत्र के खिलाफ
डिंपल यादव ने कहा कि विपक्षीय आवाजों को दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। कहा कि जब समाजवादी सरकार थी, तब खाद की कोई कमी नहीं थी। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण किसानों को डीएपी खाद की कमी होने से किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सपा सांसद ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के समान अधिकारों के लिए समर्पित रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा गठित नीति और गठबंधनों के साथ पार्टी की यह लड़ाई और मजबूत होगी और पार्टी इसी उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट
किशनी विधायक बृजेश कठेरिया की माता के इलाज से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित वीडियो देखा और अधिकारियों से बात की है। यह समस्या केवल मैनपुरी तक सीमित नहीं है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। तत्काल सुधार की आवश्यकता है।

संवैधानिक नियमो का सम्मान होना चाहिए
वहीं अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट के सस्पेंड होने पर डिंपल यादव ने कहा कि विपक्षीय आवाजों को दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक नियमों का सम्मान होना चाहिए। ऐसे कदम सरकार द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने का संकेत देते हैं।

2027 के आगामी चुनाव की तैयारियां
डिंपल यादव ने बताया कि 2027 का विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण होगा और समाजवादी पार्टी का संगठन, कार्यकर्ता और नेता पूर्ण रूप से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सांसद ने कहा कि जब समाजवादी सरकार थी, तब खाद की कोई कमी नहीं थी। वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण किसानों को डीएपी खाद की कमी, आवारा पशु समस्या, ऋण और बीमा जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment