सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:पुरानी रंजिश के चलते किया गया था कन्हैया का अपहरण

by morning on | 2025-10-11 19:12:06

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 88


Mainpuri News:पुरानी रंजिश के चलते किया गया था कन्हैया का अपहरण

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान सहित पांच की पुलिस को तलाश

Morning City

मैनपुरी/बेवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में शुक्रवार की रात्रि 18 वर्षीय कन्हैया पुत्र कप्तान सिंह के साथ सनसनीखेज अपहरण की घटना हूई। पुलिस ने घेराबंदी की तो अपहरणकर्ता कन्हैया को छोड़कर भाग गए। मुख्य आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गागरपुर के प्रधान पिंटू सहित पांच की तलाश जारी है। युवक को सकुशल परिजन को सौंप दिया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि अपहरण का कारण पुरानी रंजिश थी। सचिन ने खुलासा किया कि वह पिछले दिनों जेल गया था और उसे शक था कि इस मामले में कन्हैया ने उसकी मुखबिरी की थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात कन्हैया से विवाद और मारपीट हुई थी। विवाद बढ़ने पर सचिन, गागरपुर का प्रधान पिंटू, उदल, उमेश, मुरमुरू और जितेंद्र मिलकर कन्हैया को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए थे। कन्हैया के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।

पुलिस के घेरने पर कन्हैया को छोड़कर भाग गए थें आरोपी
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस के बढ़ते दबाव और घेराबंदी को देखते हुए आरोपी घबरा गए। वे कन्हैया को गांव के बाहर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। बेवर पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपी प्रधान पिंटू, उदल, उमेश, मुर मुरू और जितेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है।

क्या बोले थानाध्यक्ष बेवर
थानाध्यक्ष बेवर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के संबंध में केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पांच चार रूपों की तलाश की जा रही है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment