सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:2017 के बाद तेजी से हुआ है उत्तर प्रदेश का विकास

by morning on | 2025-10-11 19:39:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 251


Mainpuri News:2017 के बाद तेजी से हुआ है उत्तर प्रदेश का विकास

फोटो परिचय-गोष्टी में बोलते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।


- मैनपुरी पहुंचे पर्यटन मंत्री ने सपा पर बोला तीखा हमला

Morning City

मैनपुरी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नगर पालिका परिषद सभागार में विकसित उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि संकल्प के साथ आगे बढ़-2047 से पूर्व ही प्रदेश को समग्र, समृद्ध उ.प्र. बनाने में आप सब अपने दायित्वांे का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष-2017 से पूर्व उ.प्र. और उसके बाद के उ.प्र. की स्थिति पर नजर डालकर देखें, फर्क साफ दिखेगा, वर्ष-2017 से पूर्व प्रदेश की पहचान बीमारू प्रदेश के रूप में थी, जनपद के लोगों को अन्य जनपदों में गुंडा कहते थे, कमरे भी नहीं मिलते थे, लेकिन वर्ष 2017 के बाद सुनियोजित तरीके से हर क्षेत्र में विकास हुआ और उसके परिणाम हमारे सामने है, आज उ.प्र. का स्वरूप ही नहीं बदला बल्कि लोगों की धारणा में भी तेजी से बदलाव हुआ है, आज उ.प्र. अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूती से आगे बढ़ा है, उ.प्र. की पहचान विकसित उ.प्र. के रूप में हो रही है।

मैनपुरी महानगरो की तरह दिखने लगेगा
पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में आगरा मंडल का सबसे भव्य, सुसज्जित म्यूजियम-ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य संचालित है इसके अतिरिक्त 750 करोड़ रुपए से अधिक लागत का जनपद को 22 किमी. लम्बा का बाईपास स्वीकृत हुआ है, बाईपास निर्माण के पश्चात नया शहर विकसित होगा, इस हेतु आवास विकास परिषद के माध्यम से सैकड़ों एकड़ भूमि पर कॉलौनी विकसित करने की स्वीकृति भी शासन स्तर से प्राप्त की जा चुकी है, बाईपास के निर्माण, नई कॉलौनी विकसित होने के पश्चात मैनपुरी महानगरों की भांति दिखाई पड़ेगा, बाईपास, नयी कॉलौनी विकसित होने के साथ ही कई ग्राम पंचायतों को नगर पालिका मंे मिलाकर नगर पालिका क्षेत्र का विस्तारीकरण होगा।

हमारी अर्थव्यवस्था जब कृषि पर थी तब हम आगे थें
जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि भगवान की बड़ी दया है कि हम उस भू-भाग में पैदा हुये, जहां प्राकृतिक सम्पदाओं को ईश्वर ने दोनों हाथों से हमारे ऊपर लुटाया हैं, विश्व की सबसे उर्वरा वाली भूमि, सबसे अच्छा भू-जल, समुद्र, सबसे ऊंचे पर्वत हमारे देश मंे हैं। उन्होने कहा कि जब हमारी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित थी तब हम विश्व में सबसे आगे थे, हमारे देश की काली मिर्च यूरोप के देशों में काफी प्रचलित थी, जब यूरोपीय देश के जहाज यहां से काली मिर्च लेकर जाते थे उसके बदले में यूरोपीय देशांे से जहाजों में सोना भरकर आता था।

गोष्टी में यह रहे शामिल
गोष्ठी को एसपी गणेश प्रसाद साहा, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सुमंत गुप्ता, नीरज पांडेय ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्ष नगर पालिका संगीता गुप्ता ने सभी आगतुंकों का आभार व्यक्त किया, इस दौरान अनुजेश प्रताप सिंह, उदय चौहान, धीरू राठौर, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, संजय चौहान, अमृता चौहान, प्रभात चतुर्वेदी अरुण गुप्ता, जयपाल सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सभासदगण, प्रबुद्धजनों के अलावा अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment