सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:भाजपा सरकार में चरम पर अपराध और भृष्ट्राचार

by morning on | 2025-10-13 16:51:00

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 134


Mainpuri News:भाजपा सरकार में चरम पर अपराध और भृष्ट्राचार

फोटो परिचय-  बरनाहल में बोलते प्रो. रामगोपाल यादव।


- सपा महासचिव रामगोपाल ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

Morning City

मैनपुरीबरनाहल में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का निशाना अचूक है। प्रदेश में पुलिस द्वारा की जाने वाली मुठभेड़ में सबके पैर में ही गोली लग रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। महिला संबंधी अपराध नहीं रुक पा रहे हें। प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को नगला हरलाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सोमवार को नगला हरलाल में पीडीए कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुठभेड़ का सिलसिला लगातार जारी है। देखा जा रहा है कि पुलिस का अचूक निशाना बदमाशों के पैरों पर लग रहा है। पुलिस गोली सीधे उनके पैर में लगती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चीन और अमेरिका पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हमारे ऊपर इतना बड़ा ट्रैरिफ लगा दिया है लेकिन वे चुप हैं। मुलायम सिंह ने बहुत पहले कहा था कि हमें खतरा पाकिस्तान से नहीं चीन से है। आजादी से लेकर आज तक इतनी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार बदलने के लिए मन बना चुकी है।

देश में बेरोजगारी भी चरम पर पहुंची
वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। आलू और लहसुन की बुवाई चल रही है। लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है। किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, संतोष यादव, रंजीत शाक्य, कर्मवीर शाक्य, रमन यादव, अनी यादव, विकास यादव मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment