सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य उपलब्धि

Mainpuri News:डॉ. विजय किशोर डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

by morning on | 2025-10-14 16:06:28

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 238


Mainpuri News:डॉ. विजय किशोर डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

फोटो परिचय- दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए डॉ. विजय किशोर।


- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में विशेष भूमिका के लिए मिला सम्मान

Morning City

मैनपुरी कुरावली कस्वा के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी डॉ. विजय किशोर चक्रवर्ती को मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. विजय किशोर चक्रवर्ती को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत भावुक होते हुए डॉ. विजय किशोर चक्रवर्ती ने कहा, कि यह सम्मान मेरे माता-पिता के आशीर्वाद, बड़े भाइयों के स्नेह और सहयोगियों के समर्थन का परिणाम है। में यह पुरस्कार अपने परिवार, गुरुओं और उन सभी विद्यार्थियों को समर्पित करता हूँ जो शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। यह पुरस्कार मुझे समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

डॉ. चक्रवर्ती डॉ. भीमराव के संदेश को साकार कर रहे
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने कहा कि डॉ. चक्रवर्ती जैसे शिक्षाविद वास्तव में डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस संदेश को साकार कर रहे हैं जिसमें कहा गया था, शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। डॉ. चक्रवर्ती ने न केवल कुरावली, जनपद मैनपुरी का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

सम्मान माता-पिता बड़े भाईयों को समर्पित किया
डॉ. विजय किशोर को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर समाजसेवी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार यादव, डॉ. आदेश कुमार (संकाय अध्यक्ष मेडिकल, यूपीयूएमएस सैफई), डॉ. अरुण कुमार राजपूत, डॉ. आयुष यादव, पद्मावती देहरी (प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा) एवं नगर अध्यक्ष संजय किशोर, राज किशोर, अध्यापक मनोज कुमार, अध्यापक कुलदीप किशोर, आयुष्मान चक्रवर्ती, राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद के सभी सम्मानित पदाधिकारी तथा सम्मानित सदस्यों तथा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम निशुल्क पाठशाला सैफई के शिक्षकों तथा स्टूडेंट्स के साथ कुरावली सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी; डॉ. चक्रवर्ती ने यह सम्मान अपने माता-पिता के आशीर्वाद, बड़े भाइयों एवं सहयोगियों के स्नेह को समर्पित किया।

डॉ. विजय किशोर को बधाई दे रहे लोग
नई दिल्ली में डॉ. विजय किशोर को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, करहल विधायक तेजप्रताप यादव, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सपा जिला उपाध्यक्ष अर्पण कुमार आंशू, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, कुरावली चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा, डीसीबी चेयरमैन पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुरावली सतीश चन्द्र यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment