सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Agra News:दीपावली से पहले महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान, मुख्यमंत्री योगी ने 2.82 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी

by morning on | 2025-10-15 17:08:23

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 236


Agra News:दीपावली से पहले महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान, मुख्यमंत्री योगी ने 2.82 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी

कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण के दौरान विधायकगणों ने किए डमी चेक वितरित

Morning City

आगरा दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में रु. 1500 करोड़ की धनराशि आज लोक भवन, लखनऊ से बटन दबाकर खातों में अंतरित की गई।  जनपद आगरा में 3,30,121 उज्ज्वला लाभार्थियों में से 2,82,022 महिलाओं के खातों में सब्सिडी की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक भी वितरित किए गए। महिलाओं में कमर जहां, सोनदेई, मीना, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, रामवती, रजनी समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहीं। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में रु. 553.21 की राशि अंतरित हुई है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने इस पर्व पर जनता को “डबल खुशी” दी है — एक ओर दीपावली का त्यौहार और दूसरी ओर मुफ्त गैस रिफिल सब्सिडी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। दीपावली से पूर्व दी गई गैस रिफिल सब्सिडी से अब हर रसोई में उजाला और हर चेहरे पर मुस्कान है।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और छोटेलाल वर्मा ने भी लाभार्थी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मोदी-योगी सरकार महिलाओं के हर कदम पर साथ खड़ी है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम सप्लाई अजय नारायण सिंह और जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद सिंह मौजूद रहे।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि आगरा जनपद में उज्ज्वला योजना के तहत कुल 3.30 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें इंडियन ऑयल के 1.69 लाख, बीपीसीएल के 70 हजार और एचपीसीएल के 89 हजार लाभार्थी शामिल हैं। दीपावली से पूर्व इन सभी को रु. 865.50 की कुल सब्सिडी (रु. 312.29 केंद्र व रु. 553.21 राज्य हिस्सा) के रूप में राशि भेजी जा रही है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आगरा कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां मा. विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और छोटेलाल वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दीपावली के त्यौहार से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी पहुंचने से महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। सरकार का यह कदम रसोई से लेकर परिवार तक उजाला फैलाने वाला साबित हो रहा है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment