सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:बसपा नेता ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

by morning on | 2025-10-16 16:37:57

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 217


Mainpuri News:बसपा नेता ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

फोटो परिचय- इबराज मन्सूरी को पार्टी का झण्डा देती सासद डिम्पल यादव साथ मे पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य।


- सपा को मजबूत करेंगे इबराज, सपा को मिली मजबूती, बसपा को लगा बड़ा झटका,

Morning City

भोगांव/मैनपुरी। नगर के युवा समाजसेवी एंव उधोगपति बसपा नेता इबराज मन्सूरी ने अपने समर्थकांे के साथ विगत दिवस लखनऊ मे सपा मुखिया कंे समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण करने से नगर एंव क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिली है तो बही बसपा के लिये इसे तगडा झटका माना जा रहा है।

नगर के पुरानी आलू मण्डी निवासी बसपा नेता इबराज मन्सूरी नगर मे अपनी टीम के साथ हमेशा सक्रिय रहते है चाहे सर्दियो मे अलाव जलवाना हो या फिर किसी गरीब की मदद की बात हो उनकी टीम हमेशा आगे रहती है इबराज ने निकाय चुनाव मे बसपा से टिकट लेकर मजबूती से चुनाव लडा था और पहली बार चुनाव मे उतरकर चुनाव मे मिले लोगो के समर्थन से सभी को चौका दिया था विगत दिवस इबराज ने अचानक अपने दर्जनो समर्थको के साथ लखनउ मे सपा की सदस्यता गृहण कर ली। इबराज मन्सूरी ने बताया कि उन्होने सपा की नीतियो से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ली है आज पूरे प्रदेश मे सपा की लहर चल रही है और लोग बहुत उम्मीदो से सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ देख रहे है।

आने वाले चुनाव में सपा की सरकार बनना तय
आने बाले चुनावो मे सपा की सरकार बनना तय है। इबराज मन्सूरी के सपा मे जाने से नगर के जामा मस्जिद सदर मुहम्मद शकील उर्फ फूलमिंया, अहमद अली, वरून गिहार, तौसीफ खान, शाकिर हुसैन, रिजवान अल्बी, रिजवान खान, गोपालदास लोधी, कृष्णादास लोधी, ओमशरन यादव, रामशरन यादव, रावल सिंह यादव, अहसान खान, सफी मन्सूरी, दीन मुहम्मद दीन, आसिफ रजा राईन, विलाल अन्सारी, शकूर राना, कलीमददीन उर्फ शेखू आदि ने स्वागत किया है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment