सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

by morning on | 2025-10-17 18:45:05

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 145


Mainpuri News:फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव

फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।

- ससुरालियों से हुई थी मामूली कहासुनी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Morning City

किशनी/मैनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में नवविवाहिता ने मामूली सी कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शब को। कब्जे में लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भेजा। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी। प्रकार की कार्यवाही करने से इनकार कर दिया।

थाना किशनी के ग्राम हुसैनपुर निवासी  ममता पत्नी धीर सिंह दिवाकर की शादी 4 वर्ष पूर्व जनपद औरैया के ऐरवा कटरा से हुई थी। दो दिन पूर्व ममता की परिवार में कुछ अनमन हो गई। जिसके बाद मृतका ने खाना नही खाया। परिजनों के अनुसार मायके पक्ष के लोगो ने ममता को मनाया लेकिन वह गुमशुम रही। गुरुवार की शाम ममता गेट बंद करके कमरे में लेट गयी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न आने पर परिजनों ने रोशन दान से देखा तो ममता का शव कमरे में लटका हुआ था। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। पीएम के बाद शब का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment