सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Ayodhya News:अयोध्या में आज दीपोत्सव ,सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप जलाए

by morning on | 2025-10-19 17:45:14

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 266


Ayodhya News:अयोध्या में आज दीपोत्सव ,सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीप जलाए


Morning City

अयोध्यामें दीपोत्सव मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ  ने राम मंदिर में दीप जलाए। इसके बाद दीपोत्सव की शुरुआत की। इसी के साथ राम की पैड़ी पर दीपक जलाए गए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अयोध्या के नाम 2 रिकॉर्ड बने।

पहला- 26 लाख 17 हजार 215 दीपक एक साथ जलाए गए।

दूसरा- सरयू तट पर 2128 अर्चक सरयू की महाआरती की गई।

ड्रोन से दीपों की काउंटिंग हुई, जबकि राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो किया गया। 1100 ड्रोन से विशेष शो किया गया।

अयोध्या दीपोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने कहा, "आज हमने एक अद्भुत प्रदर्शन देखा है। 26,17,215 तेल के दीये, यह आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हर साल, यह संख्या बढ़ती जा रही है। यहां आना सम्मान की बात है... यह वास्तव में शानदार बात है। यह अविश्वसनीय है..."

वहीं,दीपोत्सव के दौरान दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने कहा, "यह एक भव्य दीपोत्सव था। इसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। यहां 26,17,215 दीये जलाए गए। यह दुनिया में सबसे ज़्यादा थे। हमने इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से प्रमाणित किया है। 

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment