सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:भाईदूज पर पांच घंटें भीषण जाम में फंसे रहे लोग

by morning on | 2025-10-23 17:02:56

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 327


Mainpuri News:भाईदूज पर पांच घंटें भीषण जाम में फंसे रहे लोग

फ़ोटो परिचय-किशनी के बिधूना चौराहे पर लगा भीषण जाम।


- बिधूना चौराहे पर आरएसएस नगर कार्यवाह से दरोगा की कहासुनी

Morning City

किशनी/मैनपुरी भाई दूज पर पुलिस की लचर व्यवस्था से लोग घण्टों जाम में फंसे रहे। जाम के दौरान आरएसएस के नगर कार्यवाह व दरोगा में जमकर कहासुनी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

गुरुवार को भाई दूज के मौके पर सुबह से बहनें अपने भाइयों के तिलक करने के लिये निकलीं। सुबह 10 बजे से नगर के सभी मार्गों पर बाइक व चार पहिया वाहनों पर लोगों की भीड़ नजर आने लगी। नगर के बिधूना चौराहे पर 11 बजे से जाम के हालात बनने लगे। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व वहां जाम में फंसे आरएसएस के नगर कार्यवाह पारस गुप्ता के बीच जमकर कहासुनी होने लगी। नगर कार्यवाह पारस गुप्ता ने आरोप लगाया कि दरोगा मनोज कुमार ने उनसे व उनके पिता रमेश चन्द्र गुप्ता से अभद्रता और गाली गलौज की है।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने दोनो पक्षों को शांत कराया
वहां से निकल रहे चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सोशल मीडिया पर दरोगा और पारस गुप्ता की कहासुनी का वीडियो जमकर वायरल हुआ। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललित भाटी ने जाम को खुलवाने के प्रयास किये जो विफल साबित हुए। घण्टों जाम में फंसे रहने से महिलाओं,बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। महिलाओं ने बसों व वाहनों को छोड़कर जाम से पैदल चलकर घरों से दूसरे वाहन मंगवाकर गंतव्य को रवाना हुईं। शाम चार बजे किसी तरह जाम खुल सका तब लोगों को जाम से निजात मिली।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने किशनी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आरएसएस नगर कार्यवाह पारस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने जिला नेतृत्व को दे दी है। दरोगा पर कार्रवाई के लिये वह एसपी से भी मिलेंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने प्रेस वार्ता कर किशनी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जाम लगने का कारण दरोगा पर त्यौहार के दिन वसूली करना बताया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जाम खुलवाने के दौरान ये लोग अभद्रता पर उतर आए थे वह थानाध्यक्ष को अपनी बात बताकर इसकी तहरीर देंगे।



खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment