सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News: 77 इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की तलवार

by morning on | 2025-10-24 16:33:29

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 285


Mainpuri News: 77 इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की तलवार

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- प्रदेश के सबसे फिसड्ड़ी पांच जिलों में मैनपुरी को किया गया शामिल

Morning City

मैनपुरी नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों की नामावली जनरेट करने में बरती गई लापरवाही ने जिले को प्रदेश के सबसे फिसड्डी पांच जिलों में शामिल कर दिया है। मैनपुरी के अलावा मंडल के दो जनपद आगरा और फिरोजाबाद भी इस सूची में शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही से जिले के शिक्षा अधिकारियों को उच्चाधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ रही है। यूपी के माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 की नामावली जनरेट करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर और कक्षा 9 व 11 की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की थी, जिस पर इंटर कॉलेजों ने ध्यान ही नहीं दिया। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जिले के 71 इंटर कॉलेजों ने नौवीं से लेकर 12वीं तक और 6 इंटर कॉलेजों ने नौवीं और 11वीं की छात्र नामावलियां जनरेट नहीं कीं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। अब जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी 77 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीआईओएस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने नामावलियां जनरेट न करने वाले इंटर कॉलेजों की सूची जारी करते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि 25 अक्तूबर तक हर हाल में 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की नामावलियां जनरेट कर दी जाएं अन्यथा कॉलेजों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

10वीं और 12वीं की नामावली जनरेट न करने वाले प्रदेश के पांच सबसे फिसड्डी जिला

गाजीपुर-        140                                                
देवरिया            78      
आगरा              72          
मैनपुरी              71  
फिरोजाबाद          64    

9वीं और 11वीं की नामावली जनरेट न करने वाले प्रदेश के पांच सबसे फिसड्डी जिले
जनपद            कुल कॉलेज कॉलेज प्रतिशत
गाजीपुर           899           128    14.24
आगरा             904             98    10.84
देवरिया            540             82    15.19
मैनपुरी             475             77    16.21
आजमगढ़          786             71     9.03


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment