सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:भावंत पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने की भगवान शिव की पूजा अर्चना

by morning on | 2025-10-29 15:56:16

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 260


Mainpuri News:भावंत पहुंचे विदेशी पर्यटकों ने की भगवान शिव की पूजा अर्चना


फोटो परिचय-भांवत गांव के लोगो के साथ विदेशी पर्यटक।


- मेले से खरीदी स्वदेशी वस्तुएं, आसमानी झूला का उठाया लुत्फ़

Morning City

मैनपुरी/एलाऊ विकास खंड जागीर क्षेत्र के भांवत गांव में बुधवार की शाम स्पेन देश के चार विदेशी पर्यटक ट्रांसलेटर विजय प्रजापति के साथ अंकेला, क्यवान, टोनी, कारलोश घूमने पहुंचे। गांव में पहुंचकर सबसे पहले वह रोहित प्रजापति के यहां होम स्टे पर रुके। यहां विश्राम सिंह ने तिलक व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

घूमने निकले विदेशी पर्यटको ने मिट्टी के बर्तन में चाय और सिंघाड़े का स्वाद चखा और तारीफ की। जिसके बाद सभी पर्यटकों ने चक्की चलाकर आटा पीसा। इस दौरान उन्होंने ड्रोन उड़ाकर गांव का वीडियो भी बनाया। जिसके बाद सभी विदेशी पर्यटको ने पैदल घूमते हुए भारतीय रहन-सहन को देखा। फिर सभी पर्यटको ने पांडव कालीन जखदर महादेव मंदिर पहुंच कर मंदिर के बारे में जानकारी ली और विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। फिर उन्होंने मेले में घूमकर लकड़ी व मिट्टी की बनी कई स्वदेशी वस्तुएं खरीदी। जिसके बाद आसमानी झूला में झूलकर उन्होंने लुत्फ उठाया।

लोगो ने विदेशी पर्यटको के साथ फोटो खिचाएं
उन्हें देखकर इस दौरान सैकड़ो की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिनके साथ बातचीत कर उन्होंने फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी घूमती नजर आयी। जागीर ब्लाक प्रमुख मुनेश चौहान ने भी विदेशी पर्यटकों से मुलाकात कर पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और ट्रांसलेटर के माध्यम से बातचीत की।

रात्रि विश्राम भांवत गांव में ही किया
इंडिया कोटीडियाना के मालिक विजय प्रजापति ने कहा आज रात सभी विदेशी पर्यटक भांवत गांव में रोहित प्रजापति के यहां रुकेंगे। रात में वह बेसन की सब्जी, चावल, रोटी आदि का स्वाद चखेंगे। सभी पर्यटक रात्रि में चारपाई पर सोयेंगे। इस मोके पर श्रीकृष्ण प्रजापति, सुघर सिंह फौजी, गौरव दुबे, सोरव दुबे, शिवाजी चौहान, मोहित गुप्ता आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment