सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य पर्व

Agra News:हाथी घाट पर होगा हजारों दीपों का दानः देव दीपावली के लिए घाट पर हुई सफाई, बनाई जाएगी भव्य रंगोली

by morning on | 2025-10-31 17:27:31

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 86


Agra News:हाथी घाट पर होगा हजारों दीपों का दानः देव दीपावली के लिए घाट पर हुई सफाई, बनाई जाएगी भव्य रंगोली


Morning City

आगरा देव दीपावली के अवसर पर आगरा के ऐतिहासिक हाथी घाट पर शाम हजारों दीयों से घाट को जगमग किया जाएगा। यमुना आरती स्थल पर दीपदान और भव्य आरती का आयोजन होगा। नगर निगम ने घाट की सफाई और रोशनी की तैयारियां पूरी कर ली हैं 

तैयारियां पूरी, रंगोली से सजेगा घाट
नगर निगम की टीमों ने घाट परिसर की सफाई और साज-सज्जा का कार्य पूर्ण कर लिया है। घाट के पास स्थित पार्क में सुबह रंगोली बनाई जाएगी। शाम तक पूरा क्षेत्र फूलों, दीपों और रंगोली से सजा नजर आएगा।
शाम को दीपदान और आरती शाम ढलते ही यमुना तट पर हजारों दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे इसके बाद घाट पर यमुना आरती संपन्न होगी घाट स्थित मंदिर के पुजारी पंडित नारायण शरद शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपदान और आरती का आयोजन पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया जाएगा घाट के पार्क में हजारों दीप जलाए जाएंगे।

देव दीपावली का महत्व
देव दीपावली को 'देवताओं की दीपावली' कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता धरती पर आकर गंगा-यमुना के तटों को प्रकाशित करते हैं। काशी की तर्ज पर अब आगरा का हाथी घाट भी इस पावन पर्व का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी
आगरा नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। घाट क्षेत्र में प्रकाश, सुरक्षा और चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं ताकि शाम के समय जाम की स्थिति न बने।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment